मुगलसराय: पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी ने अलीनगर स्थित नवनिर्मित महिला थाने का किया निरीक्षण
मोहित गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा एसपी आदित्य लांग्हे के साथ मंगलवार शाम 05:00 बजे नवनिर्मित अलीनगर महिला थाने का निरीक्षण किया गया। नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता को परखा गया। इसके पश्चात थाना अलीनगर के कार्यालय, भोजनालय,मालखाना,शौचालय,हवालात आदि का निरीक्षण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।