मुगलसराय: बिशनपुरा के समीप अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर
चंदौली जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुरा समीप अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे हालत गंभीर बताई जा रही है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के चक गांव निवासी हरी गुप्ता 75 वर्ष एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार शाम नित्य क्रिया हेतु बाहर पैदल जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।