मुगलसराय: बबुरी के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक खंभे से टकराकर हुआ घायल, हालत गंभीर
चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के बबुरी समीप रविवार रात बाइक सवार एक युवक खंभे से टकरा गया, जिससे गंभीर चोट आई है। मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत उमेश 30 वर्ष बाइक से जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर बाइक खंभे से टकरा गई, जिससे युवक को गंभीर चोट आई है। घायल कोइलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।