मुगलसराय: थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ठगी के शिकार परोरवा निवासी राहुलपति के ₹4000 कराए वापस
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के परोरवा निवासी राहुल पति चौहान का ₹4000 अपना दोस्त, रिश्तेदार बताकर फ्रॉडर द्वारा फ्रॉड कर लिया गया था। इस संबंध में राहुलपति चौहान ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पीड़ित के खाते से निकाली गई धनराशि ₹4000 वापस कराई गई।