मुगलसराय: सिंघीताली पुल के समीप हाईवे पर पुलिस ने 15 गोवंशों के साथ तीन गौ तस्करों को किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद के थाना अलीनगर पुलिस ने सोमवार दोपहर को सिंघीताली समीप हाईवे पर एक ट्रक में 15 राशि गोवंशों के साथ तीनों गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल दिया है। गौ तस्कर गोवंशों को ट्रक में लादकर वध हेतु वाराणसी से बिहार की ओर जा रहे थे। पकड़े गए गौ तस्कर अरदीप सिंह तथा कवलजीत सिंह पंजाब राज्य तथा संजय कुमार बिहार राज्य का निवासी है।