कानपुर: 75वें गणतंत्र दिवस पर क्लेक्ट्रेस परिसर मे जिलाधिकारी ने किया झंडारोहण, अच्छे कार्य करने वाले कर्मियो को किया सम्मानित
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर जी ने अपने कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में सहकर्मियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के संग आज सुबह झंडा रोहण कर तिरंगे को सलामी दी। गणतंत्र दिवस में झंडा रोहण के बाद सविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। साथ ही कलेक्ट्रेट में अच्छे काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।