कानपुर: केशवपुरम से संदिग्ध परिस्थितियों में एक 46 वर्षीय व्यक्ति हुआ लापता, पुलिस तलाश में जुटी
रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम से एक 46 वर्षीय व्यक्ति प्रेम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। 46 वर्षीय प्रेम मस्वानपुर का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शख्स की तलाश करने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।