कानपुर: नौबस्ता में ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से हुई घायल
नौबस्ता थाना क्षेत्र के बंबा पर ट्रक ने एक महिला को टक्कर मार दी।दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी है कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।