कानपुर: एक्सप्रेस रोड पर महिला खुलेआम अवैध रूप से बेच रही शराब,वीडियो वायरल
कानपुर की एक्सप्रेस रोड पर एक महिला द्वारा बंदी के दिन बीच सड़क पर खड़े होकर अवैध रूप से शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत कर दी गई है।पुलिस आयुक्त ने स्थानीय पुलिस को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।