कानपुर: ग्रीन पार्क चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने मारी ई रिक्शा में टक्कर,कई सवारियां घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी,टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गया और उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई।सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भेजा है।थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।