माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा जिला में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिशनपुर श्रीराम में छठ महापर्व के मद्देनजर छठ घाट की साफ-सफाई एवं स्वच्छता कार्य किया गया। इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना तथा लोक आस्था के महापर्व छठ को स्वच्छता एवं उत्साह के साथ संपन्न कराना है।
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar