छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दल से बिछड़े आक्रामक 'कबरा हाथी' की आमद से जबरदस्त दहशत का माहौल है। 10 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका यह खतरनाक हाथी करंजी चौकी क्षेत्र के कुमदा बस्ती स्थित पुरानी बंद कोयला खदान के जंगलों में डेरा डाले हुए है। दिनभर ड्रोन कैमरों से निगरानी के दौरान सोते दिखे इस हाथी ने शाम ढलते ही जंगल से नीचे उतरकर हलचल बढ़ा दी है। वन विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और लगातार इसके मूवमेंट को ट्रैक करने में जुटी हैं।
जिस इलाके में कभी जंगली जानवरों की आमद नहीं रही, वहां पहली बार हाथी के पहुंचने से लोग सहमे हुए हैं। इसके बावजूद कई लोग कौतूहलवश जान जोखिम में डालकर हाथी देखने पहुंच रहे हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है। वन विभाग और प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगलों की ओर बिल्कुल न जाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देकर सतर्क रहें।
#Surajpur #ChhattisgarhNews #ElephantAlert #KabraHathi #ForestDepartment #BreakingNews #WildlifeUpdate #ChhattisgarhAwareness #FatafatNews