लखीसराय: मोहनपुर की सभा में ललन सिंह गरजे, बोले- 2005 से पहले बिहार में था जंगलराज
लखीसराय। जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में आयोजित आमसभा को शनिवार की दोपहर 1:45 पर संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने राजद और लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में उन्होंने वर्ष 2005 से पहले के बिहार की स्थिति का जिक्र करते हुए इस समय कानून व्यवस्था की तरह-चरमराई हुई थी।