विष्णुगढ़: नागी में पूर्व विधायक जेपी पटेल ने कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं विस चुनाव की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
विष्णुगढ़ प्रखंड में कांग्रेस संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर शनिवार को नागी में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही आगामी विधानसभा में सफलता मिल सकती है। प्रत्येक पंचायत में बूथस्तर पर कमेटी को सशक्त करना होगा।