विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ सीएचसी में फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन, प्रखंड में 2.08 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य
विष्णुगढ़ सीएचसी में शनिवार को फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम की शुरूआत की गई। बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ नित्यानंद दास, एमओआईसी डॉ अरूण कुमार सिंह समेत अन्य चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों ने फाइलेरिया की गोली का सेवन कर आमजनों से भी गोली का आवश्यक रूप से सेवन करने का संदेश दिया।