जमुई के नवीनगर से गायब युवक एक सप्ताह के बाद मंझवे के पास भटकते हुए मिला
टाउन थाना क्षेत्र के नवीनगर बाजार से 31 मई रविवार से गायब ताजपुर निवासी अशोक महतो के पुत्र अमित कुमार एक सप्ताह के बाद रविवार की शाम मंझवे के पास भटकते हुए मिला। उस वक़्त युवक को याददाश्त नहीं था वह किसी को पहचानने में भी असमर्थ था और कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। उंसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रातभर इलाज के बाद सोमवार की सुबह 8:00 बजे तक भी युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजन ने बताया कि 31 मई रविवार को युवक साइकिल से नवीनगर बाजार गया था और वापस नहीं लौटा। उंसके बाद चारों ओर खोजबीन की गई और थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका था। जब परिजन युवक को ढूंढने के लिए मंझवे से आगे लखिसराय की ओर जा रहे थे तो युवक अकेला पैदल ही भटकता दिखा, जिसके पास साइकिल और मोबाइल नहीं था। जब युवक से पूछताछ की गई तो वह कुछ बोलने में भी असमर्थ था। परिजन ने आशंका जताई है कि युवक से किसी ने साइकिल और मोबाइल छीनकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया है जिस वजह से उसका याददाश्त कमजोर हो चुका है। इस संबंध में डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि गहरे नशे में युवक के रहने की बातें सामने आई है। सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। पहले से युवक की हालत में काफी सुधार आई है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #viralreelschallenge #jamuiPolice #jamuibihar #Crime
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026