Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
No video available

भौराजपुर में हो रही राश लीला लोग ले रहे जमकर आनंद जीतू राजपूत कर रहे आयोजन

6.2k views | Bilgram, Hardoi | Nov 25, 2020

MORE NEWS

जिलाधिकारी ने भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा की, किसानों को अधिक लाभ दिलाने के दिए निर्देश

हरदोई, 04 अगस्त। स्वामी विवेकानन्द सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा गत वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने खेत तालाब योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने मार्जिनल बांध एवं पेरिफेरल बांध से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की और इन बांधों पर वृक्षारोपण कराने तथा उसके फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में समतलीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विकास खंडों में अभी तक समतलीकरण अथवा अन्य भूमि एवं जल संरक्षण संबंधी कार्य नहीं हुए हैं, वहां चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत कर समयबद्ध ढंग से पूरे कराए जाएं।

उन्होंने विभाग द्वारा कराए गए सभी कार्यों का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत और समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, उपनिदेशक कृषि, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम इन्द्रसेन नाथ, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय डॉ. निधि राठौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा की, किसानों को अधिक लाभ दिलाने के दिए निर्देश हरदोई, 04 अगस्त। स्वामी विवेकानन्द सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा गत वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने खेत तालाब योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र किसानों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने मार्जिनल बांध एवं पेरिफेरल बांध से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की और इन बांधों पर वृक्षारोपण कराने तथा उसके फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में समतलीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विकास खंडों में अभी तक समतलीकरण अथवा अन्य भूमि एवं जल संरक्षण संबंधी कार्य नहीं हुए हैं, वहां चालू वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर कार्य स्वीकृत कर समयबद्ध ढंग से पूरे कराए जाएं। उन्होंने विभाग द्वारा कराए गए सभी कार्यों का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत और समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, उपनिदेशक कृषि, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम इन्द्रसेन नाथ, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय डॉ. निधि राठौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 4, 2026

हरदोई में उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा, मशरूम इकाइयों के अधिक प्रस्ताव भेजने के निर्देश

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट में उद्यान विभाग के अधीन संचालित विभिन्न औद्यानिक विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति कृषक औद्यानिक विकास योजना, आम फलपट्टी, हर्बल गार्डेन, पर ड्रॉप मोर क्रॉप (माइक्रो इरिगेशन), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना तथा पोस्ट हार्वेस्ट कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। योजनाओं की प्रगति पर तैयार की गई प्रस्तुति (पीपीटी) का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित प्रगतिशील किसानों से संवाद भी किया गया।

बैठक में जनिगांव, संडीला की प्रगतिशील कृषक सोनाली सब्बरवाल ने अपनी मशरूम उत्पादन इकाई में तैयार उत्पाद प्रदर्शित किए, जबकि भरावन के पहाड़पुर निवासी ओमप्रकाश मौर्य ने अपने द्वारा उत्पादित शहद का प्रदर्शन किया। इसके अलावा केला उत्पादक वेदप्रकाश मौर्य, अखिलेश मिश्रा, आम उत्पादक एवं निर्यातक सतीश कुमार सिंह, आम उत्पादक शारिब हुसैन खां, ड्रैगन फ्रूट उत्पादक विद्याधर गुप्ता एवं अशोक कुमार शुक्ला, मशरूम उत्पादक अजीत प्रताप सिंह तथा शाकभाजी उत्पादक जैनेन्द्र सिंह सहित कई प्रगतिशील किसानों ने बैठक में भाग लिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि पोस्ट हार्वेस्ट कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक मशरूम उत्पादन इकाइयों के प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को स्वीकृति के लिए भेजे जाएं, ताकि जिले के किसानों को इसका लाभ मिल सके।

बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यान विभाग की सभी योजनाओं के वर्ष 2026-27 के क्रियान्वयन एवं संचालन को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया। बैठक में परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अरविंद रंजन, केवीके अध्यक्ष डॉ. ए.के. तिवारी, मंडी सचिव मलखान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हरदोई में उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा, मशरूम इकाइयों के अधिक प्रस्ताव भेजने के निर्देश हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट में उद्यान विभाग के अधीन संचालित विभिन्न औद्यानिक विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति कृषक औद्यानिक विकास योजना, आम फलपट्टी, हर्बल गार्डेन, पर ड्रॉप मोर क्रॉप (माइक्रो इरिगेशन), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना तथा पोस्ट हार्वेस्ट कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। योजनाओं की प्रगति पर तैयार की गई प्रस्तुति (पीपीटी) का अवलोकन किया गया तथा उपस्थित प्रगतिशील किसानों से संवाद भी किया गया। बैठक में जनिगांव, संडीला की प्रगतिशील कृषक सोनाली सब्बरवाल ने अपनी मशरूम उत्पादन इकाई में तैयार उत्पाद प्रदर्शित किए, जबकि भरावन के पहाड़पुर निवासी ओमप्रकाश मौर्य ने अपने द्वारा उत्पादित शहद का प्रदर्शन किया। इसके अलावा केला उत्पादक वेदप्रकाश मौर्य, अखिलेश मिश्रा, आम उत्पादक एवं निर्यातक सतीश कुमार सिंह, आम उत्पादक शारिब हुसैन खां, ड्रैगन फ्रूट उत्पादक विद्याधर गुप्ता एवं अशोक कुमार शुक्ला, मशरूम उत्पादक अजीत प्रताप सिंह तथा शाकभाजी उत्पादक जैनेन्द्र सिंह सहित कई प्रगतिशील किसानों ने बैठक में भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि पोस्ट हार्वेस्ट कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक मशरूम उत्पादन इकाइयों के प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को स्वीकृति के लिए भेजे जाएं, ताकि जिले के किसानों को इसका लाभ मिल सके। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यान विभाग की सभी योजनाओं के वर्ष 2026-27 के क्रियान्वयन एवं संचालन को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया। बैठक में परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अरविंद रंजन, केवीके अध्यक्ष डॉ. ए.के. तिवारी, मंडी सचिव मलखान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 3, 2026

हरदोई में अंडर-14 बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, विभिन्न खेलों में बच्चों ने दिखाया दम

हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम, हरदोई में सोमवार को अंडर-14 बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतियोगिता के सह संयोजक एवं खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता की रूपरेखा और विभिन्न खेलों की जानकारी दी।

उद्घाटन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराकर कुश्ती एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन बालिका वर्ग में कछौना ने प्रथम तथा टोडरपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में टोडरपुर की टीम विजेता रही।

हैंडबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पिहानी प्रथम और भरखनी द्वितीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में भी पिहानी ने प्रथम तथा भरखनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

टेबल टेनिस बालिका वर्ग में सण्डीला ने पहला तथा कछौना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में कछौना प्रथम और सण्डीला द्वितीय स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता का संचालन जिला व्यायाम शिक्षिका शिमला सिंह एवं जिला व्यायाम शिक्षक के.बी. अवस्थी ने किया। इस अवसर पर अन्तर्यामी बाजपेयी, करुणेन्द्र प्रताप सिंह, कैलाश नाथ मिश्र, राजीव शुक्ला, सत्येन्द्र यादव, मनीष राठौर, रामजी मिश्रा, दिवस शुक्ला सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

हरदोई में अंडर-14 बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ, विभिन्न खेलों में बच्चों ने दिखाया दम हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम, हरदोई में सोमवार को अंडर-14 बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतियोगिता के सह संयोजक एवं खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता की रूपरेखा और विभिन्न खेलों की जानकारी दी। उद्घाटन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराकर कुश्ती एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन बालिका वर्ग में कछौना ने प्रथम तथा टोडरपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में टोडरपुर की टीम विजेता रही। हैंडबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पिहानी प्रथम और भरखनी द्वितीय स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में भी पिहानी ने प्रथम तथा भरखनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस बालिका वर्ग में सण्डीला ने पहला तथा कछौना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में कछौना प्रथम और सण्डीला द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का संचालन जिला व्यायाम शिक्षिका शिमला सिंह एवं जिला व्यायाम शिक्षक के.बी. अवस्थी ने किया। इस अवसर पर अन्तर्यामी बाजपेयी, करुणेन्द्र प्रताप सिंह, कैलाश नाथ मिश्र, राजीव शुक्ला, सत्येन्द्र यादव, मनीष राठौर, रामजी मिश्रा, दिवस शुक्ला सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 3, 2026

सावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने सकाहा शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरदोई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को श्री शिव संकट हरण मंदिर, सकाहा का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं को सावन के पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए तथा सीसीटीवी कैमरों को लगातार क्रियाशील रखा जाए।

जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए और किसी भी स्थिति में अधोमानक खाद्य सामग्री का विक्रय न होने दिया जाए। साथ ही अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार संचालित रखने, श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा हेल्प डेस्क, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार जैसी आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए निर्धारित रूट प्लान, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आशुतोष, खंड विकास अधिकारी बावन रामप्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सावन के पहले सोमवार पर डीएम-एसपी ने सकाहा शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा हरदोई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को श्री शिव संकट हरण मंदिर, सकाहा का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं को सावन के पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए तथा सीसीटीवी कैमरों को लगातार क्रियाशील रखा जाए। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए और किसी भी स्थिति में अधोमानक खाद्य सामग्री का विक्रय न होने दिया जाए। साथ ही अग्नि सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पब्लिक एड्रेस सिस्टम को लगातार संचालित रखने, श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा हेल्प डेस्क, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार जैसी आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए निर्धारित रूट प्लान, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा और दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी आशुतोष, खंड विकास अधिकारी बावन रामप्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 3, 2026

हरदोई पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे का जाना हालचाल

हरदोई, 1 अगस्त। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय शनिवार को हरदोई पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

बताया गया कि विक्रम पांडे हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके आवास पहुंचने पर अजय राय ने उनसे मुलाकात की, चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली तथा उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने अजय राय का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अजय राय ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल, सुरेंद्र कुमार, ओमेंद्र वर्मा, मोहन सिंह, अजीत विशाल नंदवंशी, उमा राजवंशी, अजीत सिंह, गोपाल पांडे, विदुर त्रिवेदी, शशिकांत, आजम खान, मंजूलता मित्र, अजय सिंह, तुषार दीक्षित, विनीत वर्मा, एडवोकेट भुट्टो मियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

हरदोई पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे का जाना हालचाल हरदोई, 1 अगस्त। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय शनिवार को हरदोई पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बताया गया कि विक्रम पांडे हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके आवास पहुंचने पर अजय राय ने उनसे मुलाकात की, चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली तथा उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने अजय राय का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अजय राय ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल, सुरेंद्र कुमार, ओमेंद्र वर्मा, मोहन सिंह, अजीत विशाल नंदवंशी, उमा राजवंशी, अजीत सिंह, गोपाल पांडे, विदुर त्रिवेदी, शशिकांत, आजम खान, मंजूलता मित्र, अजय सिंह, तुषार दीक्षित, विनीत वर्मा, एडवोकेट भुट्टो मियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 3, 2026

भौराजपुर में हो रही राश लीला लोग ले रहे जमकर आनंद जीतू राजपूत कर रहे आयोजन - Bilgram News