कानपुर: कल्याणपुर में अधिवक्ता की पीट-पीट कर हत्या
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नया शिवली रोड पर मामूली विवाद में दबंगों ने अधिवक्ता राजेश सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी।इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने दबंगों के घर का घेराव कर दिया।कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह ने मंगलवार सुबह 10 बजे बताया सभी अधिवक्ता मृतक राजेश सिंह के परिवार के साथ हैं,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।