तीन हजार रुपये खाते से कटे… और शिकायत के बाद उसी दिन वापस भी आ गए! आखिर पूरा मामला क्या है?
झारखंड ग्रामीण बैंक की राम चौकी शाखा में एक खाताधारक के खाते से पहले ₹3,000 की राशि कटने का मामला सामने आया। खाताधारक ने बैंक पहुंचकर जानकारी मांगी। बैंक कर्मी ने इसे लोन की कटौती बताया, जबकि खाताधारक का कहना है कि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है। इसके बाद एक अज्ञात वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर बातचीत हुई और शाम को ₹3,000 खाते में वापस जमा हो गए।
अब सवाल है—राशि किस आधार पर काटी गई थी? किस प्रक्रिया के तहत वापस हुई? और इस पूरे लेन-देन का जिम्मेदार कौन है?
पहली परत सामने आई है, लेकिन बैंक के लेन-देन का पूरा हिसाब सामने आना बाकी है। मामले की पड़ताल जारी है।
📍 राम चौकी, तीनपहाड़ | साहिबगंज, झारखंड
संथाल हूल एक्सप्रेस
हर खबर निष्पक्ष, हर खबर आपके लिए।
#SanthalHoolExpress #JharkhandGraminBank #Threepahar #Sahibganj #BankingNews GroundReport InvestigativeJournalism खोजीखबर बैंकिंगमामला