डुमरांव: नगर परिषद डुमरांव के अधिकारियों ने स्वच्छता रैली निकालकर नगरवासियों को जागरूक किया, दिलाई स्वच्छता की शपथ
Dumraon, Buxar | Oct 2, 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर डुमरांव नगर परिषद की ओर से स्वच्छता को लेकर शुक्रवार की दोपहर 1 बजे जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे एवं लोक स्वच्छता पदाधिकारी राजीव रंजन ने की।