घाघरा: गुमला के जिला कार्यालय में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
Ghaghra, Gumla | Sep 6, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर रविवार को गुमला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।