जगदलपुर: बस्तर संभाग में शासन को नई दिशा देने के लिए आईगॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आईगॉट कर्मयोगी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकारियों की प्रशासनिक क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर के प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया।