खजनी: कटघर में स्थित स्क्रैप कारोबारी मनीष ट्रेडर्स के वहाँ जीएसटी विभाग की टीम ने की छापेमारी, 2 घंटे तक चली कार्यवाई
जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को खजनी के कटघर चौराहे पर स्क्रैप कारोबारी मनीष ट्रेडर्स के यहां छापेमारी की। लगभग 2 घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान दुकान बंद मिला और कारोबारी भी मौके से गायब था। टीम ने जब जांच के दौरान आसपास पूछताछ की तो पता चला कि कारोबारी का सारा कारोबार सिर्फ कागज में ही चलता है। हमेशा दुकान बंद रहती है। यहां से कोई कारोबार नहीं होता है।