खजनी: रमपुरवा इंटर कॉलेज में अध्यनरत अंशिका यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा में 600 में से 583 पाकर जिले में रहीं अव्वल
खजनी के रमपुरवा इंटर कॉलेज में अध्यनरत अंशिका यादव स्कूल की परीक्षा में 600 में से 583 अंक (97.2 प्रतिशत ) पाकर जिला टॉप किया है। वहीं प्रदेश की सूची में आठवां स्थान मिला है। जिले में प्रथम व यूपी में आठवां स्थान मिलने पर ननिहाल ग्राम बरला में रह रही मेधावी छात्र को बधाई देने के लिए उसके घर ताता लगा रहा।