बीरपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच वीरपुर में मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव का मतदान शुरू
वीरपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। वीरपुर हाई स्कूल स्थित बनाए गए चार मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू किया। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान शाम 4:30 बजे तक चलेगा।