कटघोरा: घांठाद्वारी में अवैध महुआ शराब का कारोबार जारी, नशामुक्त गांव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर-SP से लगाई गुहार
कोरबा जिले के ग्राम पंचायत घांठाद्वारी में अवैध कच्ची महुआ शराब का कारोबार ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गांव में खुलेआम शराब बनाने और बेचने से नाराज ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद की है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।