बाजरे, मक्के की रोटी, सरसों का साग और खूब सारी मस्ती — प्रतापगढ़ में यादगार रहा राज के बच्चों का दिन
राज इंटरनेशनल स्कूल ने 25 नवंबर 2026 को कक्षा चौथी और पाँचवीं के बच्चों के लिए प्रतापगढ़ फार्म हाउस की शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया। सुबह बच्चे "जय श्री राम" के नारों के साथ उत्साह से रवाना हुए और फार्म हाउस पहुँचने पर उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।
बच्चों ने ऊँट की सवारी, बैलगाड़ी की सवारी, झूले, मैजिक शो, कठपुतली नाच, जिपलाइन और टॉय ट्रेन का आनंद लिया। लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उन्होंने गाँव की संस्कृति को करीब से जाना।
रस्साकशी, कबड्डी, खो-खो, दौड़ और टीम गेम्स में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेतों के भ्रमण के दौरान उन्होंने फसलों, सिंचाई और किसान की मेहनत के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बाजरे की रोटी, मक्के की रोटी, सरसों का साग, सफेद मक्खन, गुड़, लस्सी और छाछ — देसी खाने का स्वाद बच्चों के लिए सबसे खास आकर्षण रहा।
स्कूल निदेशक नवीन सैनी ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से शिक्षा के साथ बच्चों के संस्कार भी मजबूत होते हैं। किताबी ज्ञान के साथ जब बच्चे खेत, खेल और संस्कृति को खुद देखते हैं तो उनकी समझ और गहरी होती है।
Rewari, Rewari | Nov 28, 2026