रंगमंच में बच्चों ने जाना गाँव, खेल और संस्कृति का असली रंग
राज इंटरनेशनल स्कूल ने कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के बच्चों के लिए गुरुग्राम स्थित रंगमंच की शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया। बच्चे "जय श्री राम" के जयकारों के साथ रवाना हुए और रंगमंच पर ढोल-नगाड़ों व तिलक से उनका स्वागत हुआ। बच्चों ने ऊँट-बैलगाड़ी की सवारी, झूले, मैजिक शो, कठपुतली नाच, जिपलाइन और टॉय ट्रेन का आनंद लिया। लोक नृत्य, नाटक, रस्साकशी, कबड्डी, खो-खो और टीम गेम्स में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मिट्टी के बर्तन बनाना और ग्रामीण रहन-सहन देखना भी बच्चों को खूब भाया। बाजरे-मक्के की रोटी, सरसों का साग, मक्खन, गुड़, लस्सी और छाछ का देसी स्वाद सबसे खास रहा। निदेशक नवीन सैनी ने कहा कि ऐसे भ्रमण से शिक्षा के साथ बच्चों के संस्कार भी मजबूत होते हैं।
स्कूल निदेशक नवीन सैनी ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से शिक्षा के साथ बच्चों के संस्कार भी मजबूत होते हैं। किताबी ज्ञान के साथ जब बच्चे खेत, खेल और संस्कृति को खुद देखते हैं तो उनकी समझ और गहरी होती है।
Rewari, Rewari | Nov 28, 2026