टाटीझरिया: केसडा के 65 वर्षीय दुखन महतो ने 8 दिन में 360 किमी पैदल चलकर बाबा धाम की यात्रा पूरी की
केसडा के 65 वर्षीय दुखन महतो ने 8 दिन में 360 किमी पैदल चलकर पूरी की बाबा धाम की यात्रा। उम्र महज एक आंकड़ा है और आस्था के आगे हर कठिन रास्ता आसान हो जाता है—इसे साबित कर दिखाया है टाटीझरिया प्रखंड के केसडा गांव निवासी 65 वर्षीय दुखन महतो ने। अपनी अटूट भक्ति और बुलंद हौसले के बल पर उन्होंने सुल्तानगंज होकर देवघर बाबा धाम तक की लगभग 360 किमी यात्रा पूरी की।