शिवहर: जिले के शराब माफिया ताराचंद साह के घर मेसोढा में पहुंची पिपराही थाना पुलिस, डुगडुगी बजाकर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
शिवहर पुलिस के लिए सिरदर्द बने शराब माफिया ताराचंद साह के घर मेसोढा में पिपराही थाना पुलिस पहुंची। महिला दरोगा अनामिका कुमारी व दरोगा दीपक कुमार ने डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया और कहा कि सरेंडर करो नहीं तो घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी। पुलिस के लिए सिरदर्द बने शराब माफिया पर जिले में 25 मामले दर्ज हैं।