शिवहर: जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 284 वाहन से 3 लाख 31 हजार रुपए का किया गया जुर्माना: एसपी
जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार ने बताया है कि शिवहर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर एक साथ पूरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां 284 वाहन से 3 लाख 31 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। एसपी ने बताया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।वाहन चालकों को निर्देश दिये गए।