शिवहर: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने पप्पू यादव को लेकर शिवहर में कहा - नई लीडरशिप को पनपने नहीं देना चाहते लालू यादव
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने फिर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने बिहार में खुद को अप्रासंगिक बना लिया है। पप्पू यादव पूर्णिया से बगैर लालू यादव की मदद से पहले जीत चुके हैं। कांग्रेस में विलय का क्या मतलब था। आनंद मोहन ने आगे कहा की कांग्रेस ने पप्पू यादव के कैरियर को बर्बाद कर दिया।