शिवहर: जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर 2250 लीटर अर्ध निर्मित शराब को किया गया विनष्ट: एसपी
जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर 2250 लीटर अर्ध निर्मित शराब को विनष्ट किया गया। एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है और प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रख रही है।