हनुमानगढ़: जंक्शन बस स्टैंड के बाहर ई-रिक्शा चालक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप, ई-रिक्शा चालक पहुंचे जंक्शन थाने
जंक्शन के बस स्टैंड के पास सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। सुरेशिया निवासी रणवीर पुत्र जसवीर सिंह ने पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में शिकायत देकर टेम्पो चालक संजू और उसके दो-तीन साथियों पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।