पोड़ैयाहाट: महासप्तमी तिथि को नव पत्रिका के आगमन के साथ पोड़ैयाहाट में खुले मंदिरों के कपाट, माता ने भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
महासप्तमी तिथि को नव पत्रिका के आगमन के साथ पोड़ैयाहाट में मंदिरों के कपाट आम भक्तों के लिए खुल गए।आज पहली बार माता ने भक्तों को अपना दिव्य दर्शन दिया। चीर नदी के तट पर शास्त्रोक्त विधि विधान के साथ नव पत्रिका का आवाहन किया गया। फिर हजारों नर नारियों की मौजूदगी में गाजे बाजे के साथ इसे मंदिरों में स्थापित कर दिया गया।इसी के साथ मूर्ति पूजा प्रारंभ हो गई।