प्रतापगढ़: डम्फर ट्रक का टायर फटने से 10 घंटे तक बंद रहा डेरवा जेठवारा मुख्य मार्ग, लगा रहा जाम
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार के समीप डेरवा जेठवारा मुख्य मार्ग पर रामबक्स का पुरवा बिकरा के पास बीती रात्रि गिट्टी लादकर महोबा से चलकर प्रतापगढ को जा रहे डम्फर ट्रक का टायर फट जाने के कारण ट्रक घूम कर बीच सड़क पर आ गया। जिसे काफी प्रयास के बाद भी हटाया नही जा सका। राहगीर रास्ता अवरूद्ध हो जाने के कारण काफी परेशान हुए। गाडियों की लम्बी कतार लग गई थी।