सारठ: चितरा-नारंगीमोड़ मार्ग के चरकमारा-घोड़वाघाट मोड़ पर पीकअप ने बाइक चालक को मारी टक्कर, पुलिस ने घायल को पहुंचाया सीएचसी
सारठ-चितरा नारंगीमोड़ मार्ग में चरकमारा के घोड़वाघाट मोड़ पर रविवार शाम 7 बजे पिकअप की टक्कर से बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक चितरा थाना का छाताकुरूम अपना घर जा रहा था, तभी सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को CHC पहुंचाया तो प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस दोनों वाहन को कब्जे में लिया है