डिंडौरी में 126 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, चेहरों पर दिखी खुशी
रेयपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने कहा—आवागमन में मिलेगी सुविधा, पढ़ाई के लिए बचेगा समय
डिंडौरी जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए रायपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम यादगार बन गया। कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए करीब 126 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई। स्कूटी की चाबी हाथ में आते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करने का उद्देश्य उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना बताया गया। विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूटी मिलने से उन्हें पढ़ाई के लिए आने-जाने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी।
इस दौरान विद्यार्थियों के परिवारजन भी मौजूद रहे। छात्राओं ने कहा कि आवागमन की सुविधा मिलने से पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। वहीं, विद्यार्थियों ने योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिले के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
रायपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूटी की चाबी मिलने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने इसे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए उपयोगी सुविधा बताया।
#Dindori #DindoriNews #डिंडौरी #मेधावी_विद्यार्थी #स्कूटी_वितरण #Students #MeritStudents #Education #StudentNews #MadhyaPradesh #MPNews #DindoriNews #Raipura #HigherEducation #EducationNews #YouthNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #HALCHAL24NEWS Part 3