दतिया नगर: विधानसभा से निर्वाचित घनश्याम सिंह का भोपाल में हुआ भव्य स्वागत
दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का मंगलवार को भोपाल पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निवास पर भव्य स्वागत किया। विधायक घनश्याम सिंह का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने स्वागत किया