कांके: रांची में उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों और कलस्टर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Kanke, Ranchi | Nov 13, 2024 रांची के विभिन्न मतदान केंद्रों और कलस्टर का बुधवार देर रात करीब एक बजे उपायुक्त वरुण रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त वरुण रंजन विभिन्न मतदान केंद्रों और क्लस्टर का निरीक्षण करते हुए मतदान बूथों में मौजूद मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मी को कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शांति पूर्ण तरीके से मतदान कराने को कहा।