कांके: हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में, महासचिव ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
Kanke, Ranchi | Nov 12, 2024 हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय में मंगलवार शाम करीब पांच बजे जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार जेएमएम के प्रचार अभियान को रोकने की कोशिश कर रही हैं और यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है।