कांके: धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कल होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर जानकारी दी
Kanke, Ranchi | Nov 12, 2024 धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में मंगलवार शाम करीब छह बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कल होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंच चुके हैं। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करे।