बिधनू में रामगंगा नहर के पास एनयूपीएल वाटर सप्लाई प्लांट के सामने हाईवे पर फैली गीली मिट्टी में बाइक फिसलने से सड़क पर गिरे सेवानिवृत्त क्लर्क हरिशंकर की मौत हो गई।बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।परिजनों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बुधवार रात 9बजे बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।