मंदसौर कृषि उपज मंडी के बाहर लगा लंबा जाम, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
मंदसौर-: कृषि उपज मंडी में इन दिनों उपज की आवक तेज होने से मंडी के बाहर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, लहसुन प्याज़ सहित अन्य फसलों की बंपर आवक के चलते किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहनों की लंबी कतारें सड़क पर लग गई हैं। किसानों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूंगफली में मंडी परिसर में तीन-तीन दिन हो गए अभी तक नहीं नंबर नहीं आया
सुबह से ही किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी परिसर में पर्याप्त जगह न होने से वाहन मुख्य मार्ग व लंबी-लंबी लाइने लगीं है जिससे शहर के मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले आम लोगों और स्कूली वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह दोपहिया वाहन चालकों को जाम से निकलने में काफी समय लग रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जाम खुलवाने का काम शुरू किया। पुलिस द्वारा लगातार वाहनों को लाइन में लगाने और रोड क्लियर करने की कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों और किसानों ने आवक को देखते हुए पार्किंग और गेट व्यवस्था में सुधार किया जाए ताकि किसानों को भी असुविधा न हो और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।