मंदसौर नगर पालिका की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, छोटे दुकानदारों पर सख्ती तो बड़े व्यापारियों पर कब होगी कार्रवाई?
मंदसौर। नगर पालिका द्वारा त्योहारों को देखते हुए शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। लेकिन इस कार्रवाई को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान छोटे दुकानदारों और रोजाना ₹200–से 300 रूपये कमाने वाले लोगों पर सख्ती की जा रही है, जबकि बड़े दुकानदारों और व्यापारियों के अतिक्रमण पर कार्रवाई कब होगी, यह सवाल बना हुआ है।
कार्रवाई के दौरान मुस्लिम समाज के अंजुमन सदर भी मौके पर पहुंचे, जहां गाड़ी से सामान नीचे उतारा गया। अब सवाल यह है कि क्या नगर पालिका अंजुमन स्कूल के सामने सहित सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा, गोल चौराहा, सम्राट मार्केट और भारत माता चौराहे से घंटाघर तक फैले अतिक्रमण पर भी समान रूप से कार्रवाई करेगी?