रेलवे में रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट रहेंगे बंद, बोर्ड ने जारी किए निर्देश
रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देश दोहराए हैं। 26 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में सभी जोनल रेलवे को इनका सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे में रात के समय चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए जाने के दौरान एक यात्री का पावर बैंक धुएं के साथ फटने की घटना सामने आई थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रहें। अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को औचक निरीक्षण करने तथा कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।