जगदलपुर: जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक आयोजित, अध्यक्ष ने अधिकारियों से जिले के विकास के लिए समन्वित प्रयास करने की अपील की
बस्तर जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक शनिवार को दोपहर 3 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, जिला पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।