जगदलपुर: जगतु माहरा विद्यालय में तीन दिवसीय शताब्दी समारोह की तैयारी पर चर्चा, महापौर सहित जनप्रतिनिधि व शिक्षक रहे उपस्थित
जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इस गौरवमयी अवसर पर नवंबर माह में तीन दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय परिसर में आयोजित चर्चा कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ, स्कूल से पढ़कर निकले गणमान्य व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे,