जगदलपुर: बालीकोंटा DPS स्कूल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, दो दिन पहले किसी झगड़े के बाद निकला था घर से
नयामुण्डा कबीर चौक निवासी ललित सिन्हा नामक युवक का शव आज सुबह 11 बजे DPS स्कूल, बालीकोंटा के पास बेहद संदिग्ध अवस्था में मिला है । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, 18 सितम्बर की रात करीब 12 बजे किसी झगडे की बात कहकर मृतक घर से निकला था। परिजनों ने जब दूसरे दिन उसकी तलाश की तो युवक की बाइक, मोबाइल और चप्पल पुराना पुल के पास बरामद हुए।