जगदलपुर: स्वच्छता ही सेवा के तहत नगर निगम ने PHE कार्यालय में चलाया सफाई अभियान, महापौर संजय पांडे ने कांग्रेस का सहयोग मांगा
रजत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत आज सुबह नगर निगम जगदलपुर ने PHE कार्यालय में। स्वच्छता अभियान चलाया।इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने स्वच्छता अभियान में कांग्रेस पार्षदों के असहयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान के 6 महीने हो गए पर एक बार भी कांग्रेस ने इस अभियान में हिस्सा नहीं लिया।